Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पाली में हुआ भारत विकास परिषद प्रांत अधिवेशन

वार्षिक चुनाव में प्रांत अध्यक्ष जगदीश शर्मा, सचिव प्रदीप राठी, वित्त सचिव धनराज व्यास निर्वाचित  बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  भारत विकास पर...


वार्षिक चुनाव में प्रांत अध्यक्ष जगदीश शर्मा, सचिव प्रदीप राठी, वित्त सचिव धनराज व्यास निर्वाचित 

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीभारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम का वार्षिक अधिवेशन रविवार को पाली में हुआ। अधिवेशन का शुभारम्भ राष्ट्र गीत वंदेमातरम से हुआ। समापन राष्ट्र गान जनगणमन से हुआ।अधिवेशन में 28 फरवरी तक का प्रतिवेदन प्रांत महासचिव प्रदीप राठी द्वारा पेश किया। वर्ष भर का आय व्यय का लेखा प्रांत वित्त सचिव धन राज व्यास ने पेश किया। वर्ष 2022-23 के हुए चुनाव चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय मंत्री मुकन सिंह राठौड़ की देखरेख में राजस्थान पश्चिम प्रांत के चुनाव सम्पन्न हुए। 
राठौड़ ने बताया की सर्वसमति से प्रांत अध्यक्ष के लिए जगदीश शर्मा का नाम प्रस्तावित हुआ तथा उसी का अनुमोदन हुआ। प्रांत सचिव के लिए प्रदीप राठी का नाम प्रस्तावित हुआ तथा उनका ही अनुमोदन हुआ। वित्त सचिव के लिए धन राज व्यास का नाम प्रस्तावित हुआ उसी का अनुमोदन हुआ। तीनो अधिकारियों का सर्व समति से चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुने हुए अधिकारी समर्पण भाव से संगठन का कार्य करे। हमारे कार्यकर्ता समृद्ध,  सु-संस्कारित है। सेवा के विभिन्न आयाम में निष्ठा से कार्य करे। 
नव निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिमेवारी दी उसका  ईमानदारी व निष्ठा से पालन करुंगा। सचिव राठी ने परिषद को उच्च स्थान प्राप्त करने का प्रयास करूंगा। वित्त सचिव व्यास ने वितीय दृष्टि से मजबूती के प्रयास का आश्वासन दिया।  6 जिलों के 150 सदस्य हुए उपस्थित। 
शाखा संचालन में 1 लाख का सहयोग देने वालो को विकास रत्न समान से सम्मानित किया तथा 11 हजार का सहयोग करने वालो को विकास मित्र सम्मान दिया। सम्मेलन में दुर्गादत्त, राजकुमार कटारिया, विनोद दुगड़, विष्णुदत्त, फलोदी शाखा अध्यक्ष मधुकर मोखा, बाप शाखा सचिव बुधराम सियाग, अशोक पालीवाल फलोदी, विनोद पुरोहित फलोदी, अखेराज बाप, ताराचंद, संपतसिंह टाक, अंजना चौधरी, प्रमिला गहलोत, भंवरलाल दईया, स्नेह लता, गोपी किशन मेहरा जैसलमेर, ओमप्रकाश, विनोद व्यास आदि मौजुद रहे।