Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : सियाग

बाप न्यूज  |  भारत विकास परिषद शाखा बाप की वार्षिक बैठक रविवार को बाप कस्बे में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बाप शाखा अध्यक्ष सोहनर...


बाप न्यूज भारत विकास परिषद शाखा बाप की वार्षिक बैठक रविवार को बाप कस्बे में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बाप शाखा अध्यक्ष सोहनराम सियाग ने कहा कि परिषद का मुख्य उदेश्य भारत का सर्वागीण विकास है। हमारा इरादा श्रेष्ट भारत है। उन्होने कहा कि जीवन मे अनुशासन जरूरी है। परिषद संस्कार निर्माण का कार्य कर रही है। एक दूसरे का सहयोग करने की भावना राष्ट्र निर्माण में आवश्यक है। सचिव राजेंद्र कुमावत ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी तथा कोषाध्यक्ष भंवरलाल दवे ने आय व्यय का लेखा पेश किया।

सोहनराम लगातार बाप शाखा अध्यक्ष निर्वाचित -

बाप शाखा के वर्ष 2022-23 के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. विष्णुदत्त दवे की देखरेख में इस दौरान चुनाव भी सम्पन्न हुए। चुनावो में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बदले नहीं गए, केवल सचिव नया चुना गया है। सोहनराम सियाग इस बार भी अध्यक्ष चुने गए है। शिक्षाविद बुधराम सियाग सचिव तथा कोषाध्यक्ष भी इस बार भंवरलाल दवे ही निर्वाचित हुए। बैठक में प्रांत अध्यक्ष जगदीश शर्मा, संपत सिंह टाक, सेवा निवृत बैंक अधिकारी पेमाराम तेतरवाल, एसडीओ दूरसंचार अर्जुन राम सियाग, गौरव सैनिक मालाराम, गणपत राम खावा, बुधराम कड़वासरा, माणक राम जवर, हेमराज सोनी, मूलसिंह मोडरडी, अखेराज खत्री, मनसुख पालीवाल, समंद्र इन्दा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।