Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मकर संक्राति पर गौवंश को खिलाई लापसी

बाप न्यूज : अखेराज खत्री  |  मकर सक्रांति का पर्व कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। पर्व पर सुबह से मंदिरो में श...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | मकर सक्रांति का पर्व कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। पर्व पर सुबह से मंदिरो में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कस्बे में दान पुण्य करने की धूम रही। महिलाओं ने 13 वस्तुओं का दान किया, जिसे स्थानीय भाषा में तेरूंडा कहा जाता है।

कस्बा स्थित ऋषि गोपाल गोशाला में लीलाधर, अमृत लाल भूतड़ा परिवार ने 513 गोवंश को शाही लाफ़सी का भोजन करवाया। गोशाला संचालक मंडल ने भूतड़ा परिवार के जगदीश भूतड़ा का बहुमान किया। इस मौके पर गो भक्त श्याम सुंदर राठी ने कहा कि गाय एक ऐसा प्राणी है, जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोडती है। गाय के गो मूत्र से बनी औषधियों से गम्भीर बीमारियों का इलाज होता है। इस दौरान मनोज लोहिया, प्रकाश गुचिया, हनुमान, अभय, अमृत मेगवाल आदि उपस्थित थे।