Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मांगीलाल पालीवाल बने बाप भाजयुमो मंडल अध्यक्ष

बाप न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जोधपुर उत्तर देहात अध्यक्ष वीरेंद्र प्रतापसिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयूमो प्रदे...

बाप न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जोधपुर उत्तर देहात अध्यक्ष वीरेंद्र प्रतापसिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा तथा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल के निर्देशानुसार शनिवार को फलोदी , लोहावट व शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 भाजयुमो मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति की है।
इसी के तहत बाप भाजयुमों मंडल अध्यक्ष पद पर कस्बा निवासी मांगीलाल पालीवाल को नियुक्ति दी है। पालीवाल को भाजयूमो मंडल अध्यक्ष बनाने पर स्थानीय भाजपा युथ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।  
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि संगठन व  पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्य किया जायेगा।
भाजपा मंडल बाप अध्यक्ष हरि माडपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, रवि पालीवाल, मोहनलाल भैया, गणेश पालीवाल, देवेंद्र सोलंकी, पुनित भूतड़ा, गजु पालीवाल, आनन्द सिंह पलीना, आईदान सिंह भाटी, युवराज राजपुरोहित ने खुशी जताई।