Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस नेता व्यास ने सुने ग्रामीणों के अभाव अभियोग

बाप न्यूज | कांग्रेस नेता महेश व्यास शनिवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। मांडली गांव में ग्रामीणों ने व्यास का साफा पहनाकर स्वागत किया। ग...

बाप न्यूज | कांग्रेस नेता महेश व्यास शनिवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। मांडली गांव में ग्रामीणों ने व्यास का साफा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने व्यास को बताया की गांव में पीने के पानी की समस्या है। पानी पर्याप्त मात्रा में नही आता। जिस पर महेश व्यास ने अधिशाषी अभियंता जलदाय विभाग को दूरभाष पर समस्या का हल करने के निर्देश दिये। इसके अलावा ग्रामीणों ने 20 वर्ष पुराने प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत करने की मांग रखी। व्यास ने ग्रामीणें को विश्वास दिलाया कि जल्दी ही शिक्षा मंत्री के ध्यान मे लाया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्तमान विद्यालय का भवन जो बिल्कुल जर्जर है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वर्षा के दिनों में पानी कमरों में आता है। कई बार अधिक बरसात होने पर छुटी करनी पड़ती है। व्यास ने इसको गम्भीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर व बाप सीबीईओ से बात कर भवन की मरमत की प्रक्रिया शीघ्र उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाने की बात कही। इस मौके पूर्व सरपंच पहाड़ सिंह भाटी रावरा, मनोज पुरोहित, करनाराम, भगवाना राम, भंवरलाल, बाबूराम, नखता राम, पुरखा राम, गोर्धन राम, धोकुराम सहित कई लोग उपस्थित थे।