Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

असहाय व्यक्ति की सहायता से मिलता है सुकून : थानवी

कंवरलाल, विजयलाल, पारस मल व रामलाल वेद परिवार ने बांटे 5000 ऊनी कम्बल बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | क्षेत्र के प्रवासी बंन्धु जन्म भूमि से हजार...

कंवरलाल, विजयलाल, पारस मल व रामलाल वेद परिवार ने बांटे 5000 ऊनी कम्बल

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | क्षेत्र के प्रवासी बंन्धु जन्म भूमि से हजारो किलोमीटर दूर रहकर यहां के असहाय परिवारो को मदद के लिए हर समय तैयार रहते है। जेआरडी ग्रुप के रामसा थानवी ने बताया कि फलोदी क्षेत्र के जैन बंन्धु संघवी कवर लाल, विजयलाल, पारस मल, रामलाल वेद परिवार वर्षो से चेन्नई में अपना कारोबार करते है। लेकिन उनका अपनी जन्म भूमि फलोदी क्षेत्र में असहाय परिवारो की मदद में हमेशा उनका मन रहता है। थानवी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस भी सर्दी में जरुरतमन्द लोगो को  5000 कम्बल वितरण किये। सड़को पर घूम रही गो माता व नन्दी के लिए पोष्टिक लाफ़सी व चारा भी डलवाया है।गुरुवार को बाप के जोगीपुरा, भीलों की ढाणी, बावरियों की ढाणी में 125 जरूरतमन्दो को कम्बल वितरण किये।थानवी ने कहा कि असहाय की मदद करने से भगवान भी प्रसन्न होते है। गांव में कोने में बैठे असहाय व्यक्ति को जब सहायता पहुंचती है तब हमे बड़ा सकुन महसूस होता है।
रामसा थानवी ने बताया कि फलोदी, कुंडल, गज्जा, मलार, बिठड़ी, लोर्डिया में भी कम्बल वितरण किये गए है। आगामी दिनों में कई और जरुरतमन्द परिवारो को मदद दी जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता अखेराज ने चेन्नई निवासी प्रवासी बंधुओ का आभार प्रकट किया।