Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

समारोहपूर्वक मनाई गई सावित्रीबाई फूले जयंती, 33 महिलाओं व छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया सम्मानित

बाप न्यूज़ | पंचायत समिति बाप के सभागार भवन में समता सैनिक दल तहसील शाखा बाप के तत्वावधान में सोमवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समा...

बाप न्यूज़
| पंचायत समिति बाप के सभागार भवन में समता सैनिक दल तहसील शाखा बाप के तत्वावधान में सोमवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिक की सावित्रीबाई फूले जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल, पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा, तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी, बाप सरपंच लीलादेवी पालीवाल, विरागंना संतोष मेघवाल, प्रधानाचार्य प्रतिभा सामौर, समता सैनिक दल प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोरधन जयपाल, एडवोकेट भैराराम मकवाना, पूर्व सैनिक नारायणराम मेहरा, छात्रा सुमन महादेवपुरा, सृष्टि आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही स्त्रियों का गहना है। आज के आधुनिक युग में शिक्षा के बल से ही महिलाए अपना, अपने समाज का, देश का नाम रोशन कर सकती। शिक्षा शेरनी का दूध है। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष गणपत भाट व धन्यवाद सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र पंवार ने दिया। कार्यक्रम में  33 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने नर सम्मानित किया।