Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

संगठन मजबूत होगा तो सभी मजबूत होंगे : विधायक विश्नोई

विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा, - देश हित के लिए भाजपा की सरकार अत्यंत आवश्यक बाप न्यूज |  भारतीय जनता पार्टी मंडल बाप की मंडल कार्यसमिति...


विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा, - देश हित के लिए भाजपा की सरकार अत्यंत आवश्यक

बाप न्यूजभारतीय जनता पार्टी मंडल बाप की मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को यंहा आदर्श विद्या मंदिर में मंडल अध्यक्ष हरि माडपुरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक पब्बाराम विश्नेाई भी मौजुद थे। बैठक में पार्टी सहयोग निधि एकत्रित, बुथ कार्यकारिणी सत्यापन व आगामी संगठनात्मक कार्य रचना के सम्बन्ध में चर्चा की हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का असली नेता है। संगठन में पदाधिकारी व निर्वाचित जनप्रतिनिधि पूर्व हो सकते है, लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकते। कार्यकर्ता हमेशा कार्यकर्ता ही रहता है तथा वह संगठन की रीढ होते है। विधायक विश्नोई ने संगठन को मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो सभी मजबूत होंगे। इसलिए पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में जुड़ाव रखें। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करे व उसका लाभ आमजन को दिलावे।

विधायक विश्नोई ने राज्य की कांग्रेस सरकार को भी घेरते हुए उसे लूटेरी सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि बिजली के माध्यम से प्रदेश की जनता को लूटा जा रहा है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की दरें कम की, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बहुत दबाव पड़ने पर थोड़ी राहत ही आमजन को दी है। विधायक विश्नोई ने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार बेलगाम हो गया है। थोथी घोषणाओं की पूर्ति नहीं हो रही है। विधायक विश्नोई ने कहा कि देश हित के लिए भाजपा की जन कल्याणकारी सरकार आनी अत्यंत जरूरी है।

बैठक की शुरूआत में मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा ने केंद्र व प्रदेश से लिया हुआ राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सबको सुनाया। बाद में मंडल पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उसे पारित कर दिया। बैठक में बाप प्रधान प्रतिनिधि रतनसिंह भाटी, उपाध्यक्ष शिवकुमार व्यास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद, जिला मंत्री प्रतापसिंह भाटी, सह कोषाध्यक्ष सुरेश खत्री, मांगीलाल पालीवाल, मंडल महामंत्री रवि पालीवाल, चतुरसिंह, महेश पालीवाल, हरीश पालीवाल, दिनेश जालानी, कैलाशदान, शिबू, किशनसिंह धोलिया, गणपतराम सोढा़दड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।