Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ एनडीपीएस का आरोपी

बाप न्यूज़ | बाप कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराने आया एनडीपीएस का एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पु...

बाप न्यूज़ | बाप कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराने आया एनडीपीएस का एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे भागते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। हिरासत से आरोपी भागने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। उसको पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका देर शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। संभवत बाप पुलिस की हिरासत से अारोपी के भागने की यह पहली घटना है। 

जानकारी के अनुसार बाप पुलिस ने बीती रात करीब साढ़े बारह बजे हाइवे पर गश्त के दौरान खिदरत गांव के पास पंजाब प्रांत के गुरजत सिंह पुत्र सुच्चासिंह को 5.5 किलो डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार सुबह उसका मेडिकल करवाना था। दोपहर में एएसआई धन्नाराम जाम्बा पुलिस के दो जवानों के साथ आरोपी गुरजतसिंह को कस्बा स्थित अस्पताल लेकर आए। उसका कोरोना जांच भी करवानी थी। दोपहर करीब 1.40 बजे आरोपी को कोरोना सैंपल के लिए निर्धारित कक्ष की ओर ले जाया गया। वंहा पर एएसआई धन्नाराम जांच के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कक्ष के अंदर चले गए। इस दौरान आरोपी सुरक्षाकर्मियों को को चकमा देकर वंहा से भाग गया। पुलिस ने भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह मिला नही। आरोपी के भागते ही स्थानीय थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवा दी। हाइवे पर बीकानेर रोड़, फलोदी रोड व नोख राेड पर पुलिस ने नाका भी लगाया है। फलोदी सीओ रामकरणसिंह, बाप थानाधिकारी दीपसिंह सहित बाप व जाम्बा पुलिस थाना का पुरा जाप्ता उसकी तलाश में जुटा हुआ है।