Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

टांका रख रखाव का दिया प्रशिक्षण

बाप न्यूज |   कस्बा स्थित ग्राविस उप केंद्र पर डीएस ग्रुप की डीएमएचआर परियोजना के तहत पानी संग्रह के लिए बनाए जाने वाले टांको के रख रखाव का ...


बाप न्यूज | कस्बा स्थित ग्राविस उप केंद्र पर डीएस ग्रुप की डीएमएचआर परियोजना के तहत पानी संग्रह के लिए बनाए जाने वाले टांको के रख रखाव का प्रशिक्षण देन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

सदर्भ व्यक्ति डॉ. मनमोहन पुनिया ने सहभागियों से कहा कि वर्षा जल को संग्रह करने की प्राचीन पद्धति बहुत कारगर होती है। वर्षा जल का संग्रह करने के लिए बने टांकों को साफ रखना जरूरी है। टांके का आगोर साफ रहना चाहिए ताकि कोई गंदगी पानी के साथ टांके में नही जाये। वर्षो से हमारे पूर्वज बेलो से खेती करते थे। आज भी जैविक खेती की तरफ हमे ध्यान देना चाहिए। खेतो में वर्षा जल एकत्र कर पैदावार बढ़ाने के लिए संस्था खडीन बनाती है, उसकी देखभाल बराबर करनी चाहिए। केंद्र प्रभारी हुकमाराम ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान मंजू लता भाटी, शायबाज पठान, मनीष बालोटिया कई प्रतिभागी मौजुद थे।