Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पौष्टिक आहार की लगाई प्रदर्शनी

बाप न्यूज़ | प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा विशेष कांउटर लगाया गया। इसमें पौष्टिक खाद्य पदार्थों ...

बाप न्यूज़ | प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा विशेष कांउटर लगाया गया। इसमें पौष्टिक खाद्य पदार्थों की व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो कि आकर्षण का केंद्र बनी रही। साथ ही विभाग की कार्यकर्ताओं ने व्यंजन बनाने की विधि व उनकी पौष्टिकता के बारे में भी जानकारी। इस दौरान 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म करने के साथ 7 माह के 10 बच्चों का अन्न प्रासन्न भी करवाया गया। तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी व सरपंच लीलादेवी पालीवाल ने गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 7 माह से उपर के बच्चों को मां का दूध के साथ अल्पाहार देना जरूरी है। शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर पौष्टिक आहार का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान विभाग के चंद्रशेखर कल्ला सहित सुपरवाईजर कौशल्या विश्नोई, कार्यकर्ता हेमासिंह, आशा, चंद्रकला, श्यामा, गायत्री, पिंकी, पेंपो, पप्पु, विजयलक्ष्मी तथा आशा सहयोगिनी चंदू, संतोष, केशर, हीरा, ममता, कौशल्या, गोदावरी आदि मौजुद थे।