Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

थ्री व्हीलर के नीचे दबने से चालक की मौत

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे में डिस्कॉम कार्यालय के पीछे स्थित एक कॉलोनी में थ्री व्हीलर के नीचे दबने से उसी के चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके ...

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे में डिस्कॉम कार्यालय के पीछे स्थित एक कॉलोनी में थ्री व्हीलर के नीचे दबने से उसी के चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर बाप पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 
जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत के जंधाला निवासी महावीर यंहा पत्नी के साथ डोलियों की ढाणी में रहता है। रात को करीब 9 बजे वह कुछ सामान लाने के लिए घर से अपना थ्री व्हीलर लेकर निकला था। वापस आते समय घर से थोड़ा पहले उसकी टैक्सी पलट गई। हादसे में वह दब गया। सर्द रात होने की वजह से किसी ने उसे नही संभाला, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह लोगो ने टैक्सी पलटी देख मौके पर गए तो हादसे के बारे में पता चला।