Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया विधायक विश्नोई का अभिनंदन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर पुलिस थाने के पास स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलो...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर पुलिस थाने के पास स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने फलोदी आगमन पर लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर फलोदी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पूर्व प्रधान माणकलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच शम्मू खान, मुरलीमनोहर व्यास, भूरालाल अजाणी, एडवोकेट दिलीप चौहान, पार्षद घीसूलाल चौरड़िया, अल्लानूर खोखर, अशोक कुमार मेघवाल, इलमदीन मेहर मयाकोरिया, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, पार्षद आबिद खिलजी, दीनदयाल जोशी, आलम खान, एक्सईएन एचआर विश्नोई सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये विधायक किसनाराम विश्नोई ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुये विकास के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।