Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरू : विधायक विश्नोई

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगरपालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में रविवार को देश के...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगरपालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई, बीसीसी अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पार्षद घीसूलाल चौरड़िया, मुरलीमनोहर व्यास, एडवोकेट अब्दुल मजीद खिलजी, अशोक कुमार मेघवाल, एडवोकेट दिलीप चौहान, नटवरलाल पंवार, चंदन कुमार मेघवाल, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार विश्नोई, पार्षद दीनदयाल जोशी, आमदीन खिलजी, भूरालाल अजाणी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये विधायक किसनाराम विश्नोई एवं कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी जिसके बदौलत आज हम विकसित देशों की श्रेणी में खड़े है।वे आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी आंदोलन में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भागीदारी निभाई थी, जिसके लिये देशवासी सदैव उनके ॠणी रहेगें।