Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा फलोदी के चुनाव सम्पन्न

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय केके बास में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय केके बास में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा फलोदी के चुनाव संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी रामेश्वर सुथार एवं पर्यवेक्षक भवरलाल पंवार के निर्देशन में तथा जिलाध्यक्ष जगदीश जयपाल एवं कोषाध्यक्ष मांगीलाल ढाका की उपस्थिति में सम्पन हुये। 

जिसमें अध्यक्ष पद पर शैतानसिंह राठौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुये तथा सभाध्यक्ष गोविंद पालीवाल, उप सभाध्यक्ष सुखसिंह भाटी एवं अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, मंत्री अशोक पालीवाल, महिला मंत्री उषा तिवारी तथा कोषाध्यक्ष गिरधारीराम लीलड़ चुने गये। प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर प्रकाश पालीवाल, रमेश कुमार ओला, श्यामसुंदर तंवर, अनिल  सुथार, रामचरण मीणा, राजाराम मांजू, सुनील मांजू, अशोक कुमार पालीवाल एवं पुस्तकालय अध्यक्ष भगवानाराम पालीवाल तथा प्रधानाचार्य प्रतिनिधि जयप्रकाश छीपा चुने गये। संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जयपाल ने सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर दिनेश मांजू, भोमसिंह, मोहनलाल गोदारा एवं भगवानाराम पालीवाल आदि उपस्थित रहे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष शैतानसिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।