Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दयासागर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दयासागर में मंगलवार को राज्य सरकार के  निर्देशानुसार प्रशासन ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
|
फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दयासागर में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान, फलोदी उप जिला कलक्टर डाॅ. अर्चना व्यास, फलोदी प्रधान हाजी उमरदीन सिंधी, उप प्रधान केसुराम विश्नोई, फलोदी तहसीलदार भगवान सहाय यादव, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार जोशी, माणकलाल पालीवाल एवं पन्नालाल माली, दयासागर सरपंच हीरालाल विश्नोई, समाज सेवी भंवरलाल, जिला परिषद सदस्य रावल जाणी, एसीबीईओ अशोक सरल पुरोहित, समाज कल्याण छात्रावास अधीक्षक प्रेम कुमावत सहित विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य संपादित किये गये। शिविर का अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान ने निरीक्षण किया। शिविर में पालनहार के 6 प्रकरण स्वीकृत किये गये।