Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बावड़ी विद्यालय में तीन छत पंखे भेंट किये

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बावड़ी कल्ला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कल...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बावड़ी कल्ला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कल्ला में स्थानीय भामाशाहों ने तीन छत को पंखे विद्यालय को भेंट किये है। सोमवार को विद्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित को भामाशाहों ने तीन छत पंखे भेंट किये। भामाशाहों ने कहा कि जब भी विद्यालय में संसाधनों की आवश्यकता होगी तब वे उसकी पूर्ति के लिये सदैव तत्पर रहेगें। प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने कहा कि विद्यालय प्रशासन की अपील पर भामाशाह माधोसिंह, नीरजसिंह एवं महेंद्रसिंह ने तीन छत पंखे भेंट किये। इस अवसर पर व्याख्याता तेजपुरी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।