Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज, समस्याओं का समाधान किया

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा वार्ड नंबर  1 में प्रशासन शहरों के संग...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवालराज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा वार्ड नंबर  1 में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन गुचियो की बगेची में किया गया। शिविर में नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, युवा कांग्रेस नेता महेश व्यास, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, वार्ड पार्षद श्रीमती हिना माली, ईओ अनिल कुमार विश्नोई सहित पालिका के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद श्रीमती हिना माली ने अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं कांग्रेस नेता महेश व्यास से वार्ड में 1000 मीटर सीवरेज लाईन बिछाने की मांग की। अध्यक्ष व्यास ने ईओ एवं कनिष्ठ अभियंता को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान नागरिकों ने बिजली से संबंधित समस्या को व्यास के सामने रखा।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान आम नागरिकों को राहत प्रदान करने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस अभियान में में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही होगी। ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि शिविर में लीज मुक्ति प्रणाम पत्र, उप विभाजन एवं पुर्नगठन, जन्म-मृत्यु, रोडवेज स्मार्ट कार्ड से संबंधित कार्य किये गये तथा विधुत विभाग से संबंधित 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।