Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

65वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित सीनीयर विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 65वीं क्षेत्रीय ख...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित सीनीयर विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 65वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। मंगलवार को खेले गये क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जागरिया को पराजित कर जिला स्तर पर अपना स्थान बनाया। 
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता महेश व्यास ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि व्यास ने बताया की मेजर शैतानसिंह स्टेडियम को संपूर्ण विकसित खेल मैदान के रूप में विकसित करने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे है, व्यास ने विद्यालय के खेल मैदान में चारदिवारी तथा ट्यूबवैल निर्माण करवाने का पूर्ण भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुये प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
प्रतियोगिता के आयोजन में सेवानिवृत्त पीटीआई मनोहर रोपिया, विद्यालय के खेलकूद प्रभारी अश्विनी जोशी, दीपक व्यास, नरेंद्र पुरोहित, लक्ष्मणसिंह, विशाल पारिक, देवनारायण व्यास, विजय नागल, नारायणसिंह ने सहयोग किया। समापन समारोह में शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण व्यास, कैलाश चंद्र थानवी, विनोद पुरोहित, गिरिराज पुरोहित, हंसराज विश्नोई आदि उपस्थित रहे