Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने रैली निकाली

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | राजस्थान विधुत श्रमिक संघ के आह्वान पर जोधपुर डिस्काॅम श्रमिक से जुड़े सैकड़ो कर्मचारियों ने निजीकरण के खिल...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | राजस्थान विधुत श्रमिक संघ के आह्वान पर जोधपुर डिस्काॅम श्रमिक से जुड़े सैकड़ो कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ शास्त्री नगर रेस्ट हाऊस से प्रबंध निदेशक कार्यालय न्यू पावर हाऊस तक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुये डिस्काॅम कार्यालय पहुंचे। राज्य सरकार द्वारा डिस्काॅम के चूरू एवं जालौर जिले को निजी हाथों में देने की घोषण के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। डिस्काॅम श्रमिक संघ जोधपुर जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डिस्काॅम के जोधपुर शहर, पाली, सिरोही, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, जालौर, गंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलो के कार्यकर्ताओ ने रैली एवं प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महामंत्री अमरसिंह सांखला, महामंत्री विजय सिंह वाघेला, महासंघ कार्यकारी अध्यक्ष सोहनसिंह, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद दाधीच, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रामकरण रियाड़, डिस्काॅम अध्यक्ष मोहनलाल माली, महामंत्री लवजीत पंवार, जितेंद्र छंगाणी बाड़मेर, श्रीकृष्ण तायल हनुमानगढ़, डिस्काॅम उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कछवाहा, चौथमल मीणा बाप, संजय टाक पीपाड़, चंद्रशेखर नोबोरिया जोधपुर, विनोद सोनी, जीवन देवासी पाली, उदयसिंह जालौर, महेंद्र सैनी चुरू, चुन्नीलाल नोखा, महिपालसिंह जैसलमेर, जशमेरसिंह गंगानगर आदि ने विचार व्यक्त किये। 

इस दौरान  डिस्काॅम प्रशासन द्वारा संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता सकारात्मक रही। इस दौरान जिन कर्मचारियों के स्थान्तरण गलत तरीके से किये गये थे उन्हें वापिस उन्ही स्थानों पर लगाने पर सहमति हुई। डिस्काॅम श्रमिक संघ अध्यक्ष ने डिस्काॅम प्रशासन को चेताया कि अगर इन दोनों जिलो में निजीकरण रोका नही गया तो महासंघ के निर्देशानुसार 20 सितंबर से जयपुर स्थित विधुत भवन पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जायेगा।