Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करेगें अधिवक्ता

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित न्यू न्यायालय परिसर में शुक्रवार को फलोदी अधिवक्ता ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित न्यू न्यायालय परिसर में शुक्रवार को फलोदी अधिवक्ता संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट रेंवतसिंह पातावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिवक्ता संस्थान के संयुक्त सचिव एडवोकेट कंवरलाल मेघवाल ने प्रस्ताव पेश किया कि पूर्व में अधिवक्ता संस्थान फलोदी द्वारा लगातार 25 दिनों तक विभिन्न मांगों को धरना-प्रदर्शन एवं न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया गया था। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति संगीत राज लोढा ने अधिवक्ता संस्थान फलोदी के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया गया था कि आपकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्यवाही कर निर्णय से संस्थान को अवगत करवा दिया जायेगा, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है, जिसके चलते सभी अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। इसलिये विरोध स्वरूप फलोदी अधिवक्ता संस्थान ने 11 सितम्बर शनिवार को फलोदी में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार करने तथा न्यायालय में अपनी उपस्थिति नहीं देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय पर सभी अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति दी है।