Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नवभारत जागरण पार्टी का सम्मेलन सम्पन्न, पुष्करणा जिलाध्यक्ष मनोनीत

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को नवभारत जागरण पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होटल सिटी पॉइंट में सम्पन हुई। इस...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवालफलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को नवभारत जागरण पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होटल सिटी पॉइंट में सम्पन हुई। इस दरम्यान सर्व सहमति से युवा नेता मनीष पुष्करणा को फलोदी जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। 
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील छंगाणी, महासचिव कंवरलाल व्यास, समाज सेवी डाॅ. निरंजन कुमार मेहरा, मनीष पुष्करणा, कमल जोशी, दिनेश विश्नोई ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि इस पार्टी के माध्यम से देश के शिक्षित लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में आकर जनसेवा करनी चाहिये, यह सेवा का अच्छा अवसर है। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष छंगाणी ने कहा कि हमने राजनीतिक पार्टी का गठन इसलिये किया है कि इसके माध्यम से देश के शिक्षित लोग राजनीति से जुड़े। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण  संरक्षण, लोकल उत्पादन का उपयोग, नशामुक्त देश, शिक्षा के क्षेत्र में गीता का अध्ययन लागू करवाना एवं समानता लाना है। नवभारत जागरण पार्टी गठन 19 जुलाई को किया गया है, अब तक देश में 35 हजार से अधिक रजिस्टर्ड कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ चुके है, जिसमें 11 हजार 977 महिला कार्यकर्ता भी शामिल है। 
पार्टी द्वारा अब तक देश के विभिन्न राज्यों में करीब 100 जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है, पार्टी पूरे देश में शिक्षित लोगों को प्रेरित करेगी की राजनीति से घृणा नही करें बल्कि इस पार्टी से जुड़कर देश सेवा में भागीदार बने ताकि अवसरवादियों को नकार कर बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल बुरड़, कमल जोशी, देवेंद्र थानवी, नंदकिशोर व्यास, विशाल व्यास, गिरिराज व्यास, सौरभ बोहरा, दिनेश विश्नोई, सुरेश, सुनिल माली, सुरेश बोहरा, मनोज आदि उपस्थित रहे।