Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भगवान शिव का रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय रविवार को विश्व कल्याण एवं गौसेवा की कामना को लेकर उम्मेदपुरा क्षेत्र में स्थित समाजसे...


बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय रविवार को विश्व कल्याण एवं गौसेवा की कामना को लेकर उम्मेदपुरा क्षेत्र में स्थित समाजसेवी जितेन्द्र व्यास के आवास पर प्रधान आचार्य गिरिराज पुरोहित, सह आचार्य गणेश व्यास के सांनिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम के यजमान आशा-जितेन्द्र व्यास ने भगवान शिव-पार्वती एवं गणेश की पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक का शुभारंभ किया। इस दौरान दूध, दही, इत्र, शहद एवं गन्ने के रस से अभिषेक किया गया। 
इस अवसर पर फलोदी के विख्यात रूद्रीपाठी ओम ओम, धनराज बोहरा, पप्पसा थानवी, मनू काका, जितेंद्र जोशी, मधुसूदन बोहरा, पप्पू जोशी, दामोदर पंचारिया, दाऊलाल बोहरा, राजू छंगाणी, चैनसुख पुरोहित, नीलेश थानवी, महेश पुरोहित, अशोक थानवी, राधेश्याम, मूलचंद पुरोहित, नारद बोहरा, पिंटू कल्ला, रामलाल, महेंद्र, रमेश सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।