Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाकिसं ने मनाई भगवान बलराम की जंयती

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित भारतीय किसान संघ के जिला कार्यालय में रविवार को भारतीय किसान संघ के किसानों ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवालफलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित भारतीय किसान संघ के जिला कार्यालय में रविवार को भारतीय किसान संघ के किसानों के प्रेरणा स्रोत भगवान बलराम की जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के दर्जनों किसानों एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास ने कहा कि हमें किसान हितों की रक्षा के लिये संघर्ष करना होगा तभी हमारी मांगों पर सरकार गौर करेगी। 
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास, फलोदी जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास, रामचंद्र पालीवाल, हनुमान अमराणी, किशनलाल, देवीवाल, खेतमल, सुनील व्यास, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे। जोधपुर महिला प्रमुख हेमलता रामस्नेही ने भी भगवान बलराम की जंयती मनाई। इसी प्रकार रविवार को विभिन्न ग्राम इकाईयों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में भगवान बलराम की जंयती समारोह पूर्वक मनाई गई।