Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिला अत्याचारों की रोकथाम के लिये पुलिस बल तत्पर

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाने में रविवार को पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामी...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाने में रविवार को पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी दीपक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सुरक्षा सखी सदस्याओं के साथ बैठक आयोजित हुई। 
बैठक को संबोधित करते हुए  एएसपी फलोदी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि देश में महिलाओं अत्याचारों की रोकथाम एवं महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिये विभिन्न कानून बनाये गये है, लेकिन जानकारी एवं जागृति के अभाव में महिलायें एवं बालिकायें इन कानूनों का उपयोग नही कर पाती है। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक महिला एवं बालिका को जरूरत होने पर अपनी सुरक्षा के लिये बने कानूनों का उपयोग अवश्य करना चाहिये। 
फलोदी थानाधिकारी राकेश कुमार ख्यालिया ने बताया कि सुरक्षा सखी कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की रिपोर्ट पुलिस तक पहुंचाना है ताकि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके। ख्यालिया ने सुरक्षा सखी टीम की सदस्याओं से महिला सुरक्षा के लिये बने कानूनों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। ख्यालिया ने कहा पुलिस बल महिला कानूनों को लेकर संवेदनशील है। बैठक में श्रीमती अनामिका थानवी, भावना व्यास, मीनाक्षी जैन, मनीषा व्यास, निकिता जैन, पायल जैन, जयश्री, पूजा, रितिका, ज्योति, उर्वशी, शांता एवं मुन्नी आदि सुरक्षा सखी ने भाग लिया।