Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

देशी गाय का गोबर एवं गोमूत्र है जैविक खेती का आधार : पद्मश्री भांभू

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राईकाबाग क्षेत्र में स्थित श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल का बुधवार को पद्मश्री हि...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राईकाबाग क्षेत्र में स्थित श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल का बुधवार को पद्मश्री हिमताराम भांभू ने अवलोकन कर गौवंश के लिये की गई व्यवस्थाओं की सराहना की एवं पिंजरापोल में पौधरोपण कर दिव्यांग गौवंश को नवरत्न लड्डू खिलाये। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते पद्मश्री भांभू ने कहा कि गाय का गोबर और गोमूत्र मानव जीवन के लिये अमूल्य औषधि है। गाय की सेवा करने वाला मनुष्य सदैव सफलता प्राप्त करता है। 
पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के कारण आज पूरा विश्व चिंतित हो रहा है इसलिये हम सभी को पर्यावरण, जल, जंगल ,जमीन एवं जलवायु को बचाना है। हमें जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये। मानव कीटनाशक एवं रासायनिक खादों का उपयोग करके बुरी तरह बीमारियों के जाल में फंस चुका है। देशी गाय का गोबर तथा गोमूत्र वास्तव में जैविक खाद है। 
इसका उपयोग बढ़ाकर मानव जाति को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर पर महावीर इंटरनेशनल फलोदी के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा, श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल फलोदी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन, राकेश गोलेच्छा, प्रफुल बुरड, स्वरूपचंद पारख, मुकेश कोठारी, किशन गोस्वामी, लीलाधर पालीवाल, बीजाराम, लक्ष्मणराम, संतोष, तेजाराम, मुकेश आदि उपस्थित रहे।