Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा की बैठकों का दौर जारी

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिला कार्यालय फलोदी में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवा...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिला कार्यालय फलोदी में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला एवं फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के सांनिध्य में पंचायतीराज संस्थाओ के चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने कहा कि बाप एवं लोहावट में पार्टी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलकर भाजपा का प्रधान बनाने के लिये एकजुट हो जाये।  पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की रीति-नीति को जनता के बीच लेकर जाने का आह्वान किया। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने भी बाप क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी का सिंबल लेकर आने वाले अधिकृत प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता हर समय आमजन से जुड़ा रहता है। कोरोना काल में हमने इसे प्रत्यक्ष रूप से देखा है। आपने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जोधपुर देहात उत्तर जिले की सभी पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने सभी मंडलों के प्रभारियों एवंं मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया की चुनाव को लेकर जितने भी आवेदन उनके मंडलों को प्राप्त हुये है वे सभी आवेदन जिला कार्यालय फलोदी में जिला महामंत्री रतन मेघवाल एवं जिला उपाधक्ष पप्पूराम जाणी के पास जमा करावें। बैठक में जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्यसिंह आमला, पप्पूराम जाणी, शिवकुमार व्यास,  यार मोहम्मद, भगवानसिंह, दिलीप शर्मा, हरि माडपुरा, शंकरलाल माचरा, मगसिंह भाटी, किशनलाल पालीवाल, कासम अली, पींटूसिंह सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।