Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रख्यात ज्योतिष महर्षि डाॅ. हरिकृष्ण छंगाणी का निधन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी कस्बे के निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध ज्योतिष महर्षि डाॅ. हरिकृष्ण छंगाणी (9...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी कस्बे के निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध ज्योतिष महर्षि डाॅ. हरिकृष्ण छंगाणी (91) का रविवार को निधन हो गया। रविवार को ब्रहमबाग स्थित मोक्षधाम में परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में डाॅ. छंगाणी का अंतिम संस्कार किया गया। तीन दशक से भी ज्यादा समय तक शिक्षक के पद पर सेवायें देने वाले छंगाणी ज्योतिष अनुसंधान नाम की पत्रिका का भी प्रकाशन करते थे। 
ज्योतिष हरिकृष्ण छंगाणी
ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये महर्षि डाॅ. छंगाणी को दर्जनों पुरस्कार प्रदान किये गये थे। विख्यात ज्योतिष डाॅ. छंगाणी के निधन पर आयकर विभाग के पूर्व चीफ कमिश्नर एवं उनके शिष्य केआर मेघवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, डिप्टी कमिश्नर मुबंई सुरेश कटारिया, नगर पालिका पन्नालाल व्यास, कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, डाॅ. सतीश पुरोहित, भामाशाह हेमचंद गुचिया, कृषि मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष जयप्रकाश लालजी पुरोहित, किराणा व्यापार संघ फलोदी के अध्यक्ष सुनील टरू, अशोक कुमार मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, मुरलीमनोहर व्यास, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, सत्यनारायण गुचिया, दीनदयाल जोशी, रमेश थानवी, जेपी जोशी, एडवोकेट राधेश्याम चांडा, मनोज पुरोहित, भवानीशंकर चांडा, हितेश थानवी, दिलेरसिंह भाटी, शिवकुमार व्यास, एसपी चांडा, मुरारीलाल थानवी एवं किशोर बोहरा आदि ने डाॅ. हरिकृष्ण छंगाणी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।