Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा : गोदारा

बाप न्यूज |  केवीएसएस बाप अध्यक्ष हजारीराम विश्नोई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। पंचायत समिति चुनावों में प्रधान के प्रबल दावेदार है। अपने क्...

बाप न्यूजकेवीएसएस बाप अध्यक्ष हजारीराम विश्नोई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। पंचायत समिति चुनावों में प्रधान के प्रबल दावेदार है। अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ के चलते उन्होने वार्ड 1 से अपनी पुत्र वधु के लिए पार्टी से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने िटकट नहीं दिया। टिकट नहीं मिलने से नाराज विश्नोई ने बागी तैवर दिखाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे मैदान में उतर गए। विश्नोई के निर्दलीय के रूप में मैदान आ जाने से वार्ड 1 का समीकरण बदल गया है। भाजपा व कांग्रेस दोनो प्रत्याशियों के बीच उनकी मजबूत स्थिति बताई जा रही है। कयास लगाये जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर वे जीतने के बाद भाजपा के पक्ष में जा सकते है। लेकिन इसका गुरूवार को उन्होने प्रेस कांफ्रेस कर स्पष्ट कह दिया कि वे पार्टी के बागी जरूर है, लेकिन पार्टी छोड़ेंगे नहीं। विश्नोई ने कहा कि वे कांग्रेसी थे, कांग्रेसी है तथा काग्रेंसी ही रहेंगे। वार्ड संख्या 01 कानासर नेवा वासियों ने सर्वसहमति से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हे प्रत्याशी बनाया है। उनकी विकास कार्य योजना व कार्यशैली से सभी गांववासी खुश हैं। जनता में भारी उत्साह हैं। विश्नोई ने कहा कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विचारधारा से जुड़े व्यक्ति है। गरीब,असहाय, कमजोर व सबसे अन्तिम पक्ति मे खडे व्यक्ति की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते है।