Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तनेरावसिंह अध्यक्ष व नारायण पालीवाल बने मंत्री

भारतीय किसान संघ तहसील बाप की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन बाप न्यूज |   भारतीय किसान संघ फलोदी व बाप तहसील की संयुक्त बैठक फलोदी स्थित थो...


भारतीय किसान संघ तहसील बाप की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

बाप न्यूज | भारतीय किसान संघ फलोदी व बाप तहसील की संयुक्त बैठक फलोदी स्थित थोथा हनुमान मंदिर बुधवार को प्रदेश संगठन मंत्री राजवीरसिंह की उपस्थिति में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ बाप तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों को सर्व सहमति से चुना गया। नई कार्यकारिणी में तनेरावसिंह को बाप तहसील अध्यक्ष व नारायणलाल पालीवाल को मंत्री चुना गया। इसके अलावा हासम खां देदासरी को उपाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान तहसील अध्यक्ष हनुमान अमराणी ने कहा कि पुनर्गठन से संगठन को मजूबती मिलेगी। क्षेत्र के किसानों को सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ ग्राम तहसील व जिला इकाईयों का भी पुनर्गठन किया जा रहा है। दो बार अध्यक्ष रहे अमराणी ने नव मनोनीति अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में प्रांत प्रभारी तुलछाराम सिंवर, जिला अध्यक्ष नरेश व्यास, सोनलपुरा भंवरलाल खिलेरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य बीम एवं बैकिंग महेश के पालीवाल, मधुसुदन दर्जी, ओमप्रकाश, किशनलाल पालीवाल, शिशपाल, महिपाल काछवाणी, गोपीलाल सोनलपुरा, जगदीश झड़ासर आदि उपस्थित थे।