Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

एक दिवसीय दौरे पर फलोदी आये मंहत प्रतापपुरी महाराज

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को तारातरा मठ के गादीपति एवं भाजपा नेता मंहत प्रतापपुरी महाराज का भाजपा नेत...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को तारातरा मठ के गादीपति एवं भाजपा नेता मंहत प्रतापपुरी महाराज का भाजपा नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया एवं उनका आशीर्वाद लिया। कस्बे के एकां चौराहे पर मंहत प्रतापपुरी महाराज की आगवानी कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद जुलूस के रूप में मंहत प्रतापपुरी महाराज ने लटियाल मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंहत प्रतापपुरी महाराज ने गौभक्त मुरलीधर बोहरा की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ललित रंगा से मुलाकात कर जानकारी  ली। 
महंत ने फलोदी पहुंची बीएसएफ साइकिल रैली का स्वागत किया तथा समाजसेवी मेघराज कल्ला, भाजयुमो नेता माधुसिंह देवड़ा एवं शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा के निवास पर गये। इस अवसर पर विधायक फलोदी पब्बाराम विश्नोई, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, मीडिया प्रभारी सुनील बुरड़, गवरा व्यास, एससी मोर्चा अध्यक्ष केवलराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह, जगदीश पालीवाल, कविता दवे, हरीश दवे, मेघराज कल्ला, बृजमोहन वैणावत, पोकरण नपा अध्यक्ष मनीष पुरोहित, भगतसिंह, विक्रमादित्य सिंह आमला, सुनील व्यास, शिव पंचारिया, ललित कुमार जैन, पार्षद चतुर्भुज सोनी, गरिमा पुरोहित, जीतू पुरोहित, रामसा थानवी, सौरभ, राजीव देवड़ा, रमणलाल बोहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।