Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सरहद के रखवालो का फलोदी में हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को सीमा सुरक्षा बल की साईकिल रैली का जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को सीमा सुरक्षा बल की साईकिल रैली का जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बीएसएफ आर्टिलरी (तोपखाना) रेजिमेंट की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने (स्वर्ण जयंती) के उपलक्ष्य में बीएसएफ द्वारा देश के युवाओं में राष्ट्र भक्ति का जज्बा जगाने के उद्देश्य के साथ स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर 16 जुलाई को गुजरात के कच्छ भुज से रवाना हुई बीएसएफ की साईकिल यात्रा रविवार दोपहर को फलोदी पहुंची, साईकिल यात्रा का समापन 15 अगस्त को अटारी बाॅर्डर पंजाब पर होगा। साईकिल यात्रा में शामिल बीएसएफ के रणबांकुरों का एकां चौराहे पर फलोदी नगरपालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, एसडीएम यशपाल आहुजा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

इसके पश्चात ढोल बाजे एवं तिरंगा जुलूस के साथ साईकिल यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के मोहिनी मंच सभागार में पहुंची। जहां पर गणमान्य नागरिकों ने देश की सरहद के रखवालो का स्वागत किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमाडेंट अजय कुमार, डिप्टी कमाडेंट रोहित कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, एसडीएम यशपाल आहुजा, प्रधानाचार्य किशोर बोहरा, कांग्रेस नेता मोहन गोदारा, मनोज बोहरा, मेघराज कल्ला, अशोक व्यास, करणसिंह राजपुरोहित, धीरज व्यास, कासम खान, पप्पूराम नगारची, अरुण कुमार, हितेश थानवी, खुदाबक्श, आबिद खिलजी, विनोद पुरोहित, अश्विनी, प्रदीप भार्गव एवं दलपतसिंह बीका सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शाम को सीनीयर विधालय परिसर में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।