Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वयंसेवकों ने लिया पौधे लगाने का संकल्प, गोस्वामी समाज ने किया पौधरोपण

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित हेडगेवार भवन संघ कार्यालय में शनिवार को विश्व पर्यावरण ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित हेडगेवार भवन संघ कार्यालय में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष व्यक्तिगत स्तर पर पांच पौधे लगाकर उनके वृक्ष बनने तक देखभाल एवं सुरक्षा की शपथ स्वयंसेवको ने ली। कार्यक्रम के दौरान वृक्ष मित्र संस्थान एवं ग्रीन फलोदी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर संघचालक भंवरलाल जीनगर ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपस्थित स्वयंसेवकों ने पांच पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिये ट्री गार्ड लगायें। इस अवसर पर वृक्ष मित्र संस्थान एवं ग्रीन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष वे 1000 पौधे लगाने वाले है जिसके लिये स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद रमेश थानवी, दिलीप व्यास, राजेश बोहरा, महेश जोशी, संजय पुरोहित, मुकेश आचार्य, ललित बोहरा, सौरव पुरोहित आदि उपस्थित रहे। जिला प्रचारक नारायणलाल ने स्वयंसेवको से आह्वान किया कि अपने-अपने संपर्क के सभी नागरिकों से आग्रह करके अधिक से अधिक पौधरोपण करवाये। 

अंत में संघचालक भंवरलाल जीनगर ने आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्थान द्वारा गिरनारेश्वर मन्दिर एवं समाधी स्थल पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष हितेशपुरी, सचिव वरूण गिरी, कोषाध्यक्ष प्रेमपुरी, सुरजपुरी, अशोक पुरी गोस्वामी,संजय गिरी, रमेश गिरी, हितेश गिरी, प्रकाश पुरी, नरेन्द्र पुरी, मोहित पुरी, अशोक पुरी, तेजपुरी, व्याख्याता महावीर पुरी, विरमपुरी सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।