Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर भाजपा की वर्चुअल बैठक आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर की वर्चुअल बैठक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पश्चात भाजपा कार्यक...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर की वर्चुअल बैठक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा के संदर्भ में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुये भाजपा राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि बंगाल की धरती देश प्रेम की धरती है। जहां स्वामी विवेकानंद, जगदीशचंद्र बसु, गुरु रविंद्रनाथ टैगोर, चैतन्य महाप्रभु, सुभाषचंद्र बोस जैसे विराट व्यक्तित्व के लोग हुये है। जिन्होंने लोगो को जीने की राह दिखाई। 

ऐसे महान प्रदेश में राजनीतिक हिंसा लोकतंत्र पर खतरा है। लोकतंत्र में अपना मत प्रकट करने का सबको अधिकार है, परंतु ममता बनर्जी सरकार लोगो के इस अधिकार का सम्मान नही कर रही यह लोकतंत्र के लिये अच्छे संकेत नही है। 

उन्होंने राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हुये कहा कि चुनाव में हार-जीत अपनी जगह है। परंतु ममता बनर्जी की सरकार के नाक के नीचे इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के लिये उचित नही है। पूर्व सांसद नारायणलाल पंचारिया ने कहा कि बंगाल में टीएमसी द्वारा की जा रही हिंसा को बर्दाश्त नही किया जाायेगा। देश का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता बंगाल के भाई-बहिनो के साथ खड़ा है। 

वर्चुअल बैठक में सैनाचार्य अचलानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल,  पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, महामंत्री जसवंत सिंह इंदा, रतन मेघवाल, कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार व्यास, कार्यक्रम प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़, जिला संघ चालक कन्हैयालाल व्यास, रमेश थानवी, धोकलराम विश्नोई, केवलराम मेघवाल, माधुसिंह देवड़ा, डॉ. बीआर पालीवाल सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुये। बैठक का संचालन शिवकुमार व्यास एवं सुनिल कुमार बुरड़ ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।