Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पातावत देगें अग्नि पीड़ित परिवारों आर्थिक सहायता

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भामाशाह कुंभसिंह पातावत के नेतृत्व में 2 जून बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भामाशाह कुंभसिंह पातावत के नेतृत्व में 2 जून बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं राजस्थान किक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे नागौर रोड़ स्थित नंदपुरी काॅलोनी में फलोदी विधानसभा क्षेत्र के अग्नि पीड़ित परिवारों को नगद आर्थिक सहायता दी जायेगी तथा इस दौरान पौधरोपण एवं फेस मास्क वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। कार्यक्रम के सफल बनाने के लिये कांग्रेस नेता पातावत के निर्देशन में युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह खेतूसर के नेतृत्व में युवाओं की टीम जुटी हुई है।