Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा ने रैली निकालकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार शुक्रवार को फलोदी...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार शुक्रवार को फलोदी कस्बे में जयनारायण व्यास सर्किल से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर भाजपा की जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर एवं तीन पार्षदों के निलंबन के विरोध में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन  उपखंड अधिकारी यशपाल आहुजा को सौंपा गया। ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर महापौर सौम्या गुर्जर एवं तीन पार्षदों का निलंबन रद्द करवाकर पुन: बहाल किया जाये और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। ज्ञापन में राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया है कि सरकार ने महापौर एवं पार्षदों का निलंबन अंसवैधानिक तरीके से किया है। 

राज्य सरकार ने भाजपा की सौम्या गुर्जर के महापौर बनने के समय से ही बाधा पहुंचाना शुरू कर दिया था। इस अवसर पर जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, मंत्री शिवकुमार व्यास, मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गंवरादेवी व्यास, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष नेता रमेश थानवी, महिपाल कोठारी, शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, गोपाल मेघवाल, ज्योति जांगिड, सीमा चौहान, महेश शर्मा, सुनिल व्यास, पार्षद मुरली पुरोहित, प्रेम भार्गव, गजेन्द्र जोशी, कमल जीनगर, लक्ष्मण कनौजिया, राजू देवड़ा, रविन्द्र सोनी, शिव पंचारिया, तिलोक प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।