Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्यव्यापी आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर देहात के निर्देशानुसार शु...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्यव्यापी आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर देहात के निर्देशानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास के नेतृत्व में एनएच 11 पर एनके सिनेमा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बेहताशा बढती कीमतों के विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में बेहताशा बढोतरी की गई है जिसके चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। बढती महंगाई से देश का प्रत्येक तबका परेशान है। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के पश्चात एडीएम फलोदी हाकम खान को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि को वापिस लेने की मांग की गई है।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, हरिकिशन व्यास, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, ओमप्रकाश सोनी, कैलाश सुथार, दीनदयाल जोशी, हरेंद्रसिंह रणीसर, आबिद खिलजी, अशोक व्यास, लीलाधर कन्नौजिया, घीसूलाल चौरड़िया, गोपालसिंह, छोटूलाल जीनगर, महेंद्र थानवी, कांग्रेस नेता दिलेर सिंह भाटी, पूर्व सरपंच आसुसिंह, हितेश थानवी, गोरधन जयपाल, अशोक कुमार मेघवाल, उमेश व्यास, भंवरलाल सांसी, पूर्व पार्षद कासम खान, भैराराम मकवाना, प्रकाश सैन, धीरज सैन, मुकेश पंवार, दिलीप चौहान, समस्तदीन मंगलिया, भूरा व्यास, घनश्याम जवड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।