Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आपतिजनक टिप्पणी करने पर विश्नोई निलंबित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर ने शुक्रवार को आदेश जारी कर अशोक कुमार विश्नोई अध्यापक ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर ने शुक्रवार को आदेश जारी कर अशोक कुमार विश्नोई अध्यापक लेवल-प्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय गईयों की ढाणी गणेश नगर पंचायत समिति फलोदी द्वारा फेसबुक वॉल पर निरंतर डाली जा रही आपत्तिजनक पोस्टो के आधार पर राजस्थान सिविल सेवा(वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1958 नियम 13 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग विभागीय जांच प्रारंभ करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिक्षक अशोक कुमार विश्नोई

निलंबन काल में इनका मुख्यालय स्थानीय कार्यालय में किया किया गया है। निलंबन काल में इनको नियमानुसार 50 प्रतिशत की दर से निर्वाह भत्ता देय होगा। पीईईओ पड़ियाल सुमन कुमार त्यागी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार निलंबित किये गये शिक्षक अशोक कुमार विश्नोई को तुरंत प्रभाव से मुख्यालय के लिये कार्यमुक्त कर दिया गया है।