Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम : गौशाला गायों को खिलाई लापसी व हरा चारा

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,  जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल एवं फलोदी मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा फलोदी पूर्व मंडल के तत्वावधान में विभिन्न गावों में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सेवा कार्यक्रम आयोजित किये। 

ग्राम पंचायत भोजासर में धोकलराम विश्नोई, लोर्डियां में समाज सेवी मेघराज कल्ला, लक्ष्मणराम सुथार एवं पवन ओझा, भींयासर में रामनिवास विश्नोई, विजयनगर में महामंत्री किसनाराम पूनिया आदि के नेतृत्व में पक्षियों के लिये परिंडे लगाने, फल, फेस मास्क एवं सेनेटाईजर वितरित करने के कार्यक्रम आयोजित किये। 

इसी प्रकार फलोदी मुख्यालय पर रविवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल फलोदी के तत्वावधान में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को सीमाजन कल्याण समिति गौशाला में गायों के लिये लापसी एवं अलग-अलग जगहों पर गौवंश के लिये चारा, पक्षियों के लिये परिंडे एवं चिड़ियों के लिये घोंसले लगाये गये तथा फेस मास्क भी वितरित किये गये। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, रावल जाणी, भागीरथ बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, विक्रमादित्य सिंह आमला, अध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सुनील व्यास, शिव प्रकाश पंचारिया, गजेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।