Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जोधपुर के तत्वावधान में विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर...


बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जोधपुर के तत्वावधान में विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन जिले के 27 सब डिवीजनों पर डिस्काॅम अभियंताओं के माध्यम से भेजे गये है। 

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि लंबे समय से व्याप्त समस्याओं का समाधान नही होने पर विद्युत कर्मचारी आंदोलन का रूख करते हुये कार्य बहिष्कार जैसे कदम भी उठा सकते है। उन्होंने कहा बताया कि डिस्काॅम कर्मचारी दिन-रात कड़ी मेहनत कर विद्युत आपूर्ति को बहाल रखे हुये है लेकिन अभी तक उनको फ्रंटलाईन का कोरोना वाॅरियर्स घोषित करके 50 लाख रुपये की बीमा योजना में शामिल नही किया गया है और ना ही  वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी गई। 

जिसके चलते कोविड का शिकार बने दर्जनों डिस्काॅम कर्मचारियों को 50 लाख रुपये की बीमा सहायता नही मिली है। उन्होंने बताया कि डिस्कॉम में विद्युत सुधार दल एफआरटी सभी सब डिवीजनों में कार्यरत है जिनको लगभग प्रति सब डिवीजन में जीएसटी एवं अन्य खर्च मिलाकर 2 लाख 40 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जा रहे है जिसमें 33 केवी वीसीडी के आउटगोइंग सप्लाई से लगाकर उपभोक्ताओं के घर तक संपूर्ण रख रखाव का काम विद्युत सुधार दल को करना होता है। इतनी बड़ी राशि देने के पश्चात भी विद्युत सुधार दल कार्य नही कर पा रहा है और डिस्कॉम के अभियंता विद्युत सुधार दल से सांठ गांठ कर डिस्काॅम कर्मचारियों को डरा धमका कर कार्य आदेश निकाल कर कार्य करने को विवश करके उनको मौत के मुंह में धकेल रहे है जबकि डिस्कॉम इतनी बड़ी राशि विद्युत सुधार दल को दे रहा है जो व्यर्थ जा रही है। वर्तमान में कुछ स्थानो को छोड़कर 80 प्रतिशत कार्य डिस्काॅम कर्मचारी ही कर रहे है तो एफआरटी का औचित्य ही क्या है। डिस्काॅम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इन मांगो को लेकर आज जोधपुर डिस्काॅम के सभी उपखंडों में ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।