Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षक नेता परिहार अध्यक्ष एवं भील मंत्री चुने गये

  बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती तहसील मुख्यालय देचू पर रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा देच...

 
बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती तहसील मुख्यालय देचू पर रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा देचू के वार्षिक चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देचू में चुनाव अधिकारी रामूराम, पर्यवेक्षक घेवरराम बिरठ, नखताराम लखानी एवं संगठन के जिलाध्यक्ष नेमाराम मेघवाल की देखरेख में संपन्न हुये। 

इस दौरान शिक्षक नेता अंबालाल परिहार एवं मांगीलाल मेघवाल के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मतदान हुआ जिसमें अंबालाल परिहार विजयी घोषित किये गये। इस दौरान मंत्री पद पर पदमाराम भील, कोषाध्यक्ष पद पर जालूराम गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर केवलराम एवं मदन भाटी, संयुक्त मंत्री पद पर फूलाराम, संगठन मंत्री पद पर भंवराराम, महिला मंत्री पद पर लक्ष्मी मीणा तथा गिरधारीराम, शिवराज मीणा, मोहनराम एवं अचलाराम को सदस्य तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में दुर्गाराम बिरठ, डाॅ. मुरलीधर कटारिया, भैराराम लावा, मांगीलाल एवं गायत्री गर्ग को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर शेरगढ शाखा अध्यक्ष भोलाराम परमार, जगदीश लखानी, बींजाराम, राज कटारिया, दीपाराम कड़ेला, गीता रानी, प्रियंका जगरवाल, अशोक जनागल, हंसराज पंवार, शेंषाराम राठी, राजीव कुमार मेहरा, कालूराम परिहार, मुन्नाराम, भागीरथ, मंगलाराम, मुकेश कुमार जावा, माणकराम, मूलाराम पंवार एवं हनुमानराम सहित अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंबालाल परिहार ने आभार व्यक्त किया।