Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गोलेच्छा खरतरगच्छ जैन संघ के अध्यक्ष मनोनीत

  बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर खरतरगच्छ जैन संघ की बैठक चूड़ीघरो के मोहल्ले में स्थित धर्मशाला में आयोजित हुई। ब...



 बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर खरतरगच्छ जैन संघ की बैठक चूड़ीघरो के मोहल्ले में स्थित धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में घीसूलाल गोलेच्छा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जवरीलाल बच्छावत के इस्तीफा देने के कारण यह पद रिक्त चल रहा था। समाज सेवी रविंद्र नाहटा ने बताया कि रविवार को आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक कार्यक्रम मनाया गया। सदर बाजार स्थित आदिनाथ भगवान के मंदिर में स्नात्र पूजा करके जन्म एवं दीक्षा कल्याणक मनाया गया। महावीर महिला मंडल द्वारा यह पूजन किया गया एवं पिंजरापोल गोशाला में गायों को हरी सब्जियां एवं चारा खिलाया गया।