Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

एसएफआई शहर कमेटी फलोदी का गठन

  बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक शहर कमे...


 

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक शहर कमेटी का गठन किया गया। स्टूडेंटस फैडरेशन ऑफ इंडिया तहसील कमेटी फलोदी के अध्यक्ष गोपालराम मेघवाल ने बताया कि बरकत कॉलोनी में आयोजित हुई बैठक में शहर कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष दामोदर लीलावत, उपाध्यक्ष सुनील कुमार एवं महेंद्र मिडल, सचिव वर्षा सोलंकी, संयुक्त सचिव लोकेश गर्ग तथा अशोक सपुनिया, दुर्गाराम पंवार, अशोक कुमार, चंदन लीलावत, रहमतुल्लाह एवं हुकमाराम को सदस्य  चुना गया। इस अवसर पर फलोदी तहसील अध्यक्ष गोपालराम ने कहा की सरकार विधार्थियों के साथ छलावा कर रही है। बेरोजगारों की भीड़ खड़ी हो रही है। जिसको सरकार रोजगार के उचित अवसर उपलब्ध नही करवा रही है। अगर भर्तियां आती है, तो उसको स्थगित कर देती है। जिससे लाखों विद्यार्थी जो तैयारी करते हैं उनके साथ धोखा हो रहा है। कॉलेजों की लाइब्रेरी में किताबें तक नही है। 

उन्होने कहा कि कॉलेजों में डिजिटल शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटरों की उचित व्यवस्था सरकार करे तथा कंप्यूटर शिक्षकों के लिये भर्ती भी निकाले। इस अवसर पर मदन गर्ग, जसराज, एसके लीलावत, दुर्गाराम, ईश्वरराम सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।