Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

धोलिया सहित कई गांवो में गिरे ओले, बाप में बूंदाबांदी

बाप न्यूज  ◆  बाप क्षेत्र में बीती रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में बादल छाये हुए थे। साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। बरसात की उम्मीद ...

बाप न्यूज ◆ बाप क्षेत्र में बीती रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में बादल छाये हुए थे। साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। बरसात की उम्मीद बंधी थी, लेकिन हवा की वजह से बादल बिखर गये।

मंगलवार को बादल छाये रहने के साथ उमस का भी जोर था। दोपहर बादल गहरा गए। शाम पांच बजे बाप कस्बे में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज हवाएं शुरू हो गई। इसी दरमियान क्षेत्र के धोलिया, टेकरा, टेपू आदि गांवो में ओले गिरे। सामाजिक कार्यकर्ता मालदेव जेठूसिंह ने बताया कि तेज हवा के साथ पहले 15 – 20 मिनट केवल ओले गिरते रहे, फिर कुछ देर हल्की बारिश हुई। चने व बेर के आकार के ओलो से धरती पर सफेद चादर बिछ गई। मौसम भी ठंडा हो गया था।