Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप कस्बे के पास बीती रात हुआ हिरण का शिकार

पुलिस व वन विभाग को सुबह मिले हिरण के अवशेष, शिकार के लिए हुए थे 6 फायर   बाप न्यूज  ◆  कस्बे के निकट रातड़ी नाडी के पास बीती रात हिरण शिकार ...



पुलिस व वन विभाग को सुबह मिले हिरण के अवशेष, शिकार के लिए हुए थे 6 फायर 

बाप न्यूज ◆ कस्बे के निकट रातड़ी नाडी के पास बीती रात हिरण शिकार हुआ है। शिकारियों की संख्या दो बताई जा रही है। वन्य जीव प्रेमियों ने रात में ही शिकारियों को पकड़ने की काेशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर हिरण के अवशेष मिले थे। शिकारियों का मंगलवार शाम तक सुराग नहीं लगा था।

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले ओमप्रकाश डारा व मनोहर कालिराणा बंदूक की आवाज की तरफ गए। उन्हे पूरा यकिन था कि शिकारियो ने ही गोली चलाई है। लेकिन दो घंटे से ज्यादा ढुंढने के बाद भी उन्हे कुछ हाथ नहीं लगा। बबूल की घना झाड़ियों की वजह से रात को उन्हे शिकारी हाथ नहीं लगे। आेमप्रकाश डारा ने बताया कि शिकारी एक से ज्यादा है तथा उनके पास बाइक थी। शिकार के लिए उन्हेाने 6 बार फायर किये थे। मंगलवार अल सुबह वन्य जीव प्रेमी ओमप्रकाश डारा, मनोहरराम व पांचाराम विश्नोई जिस दिशा से गाली चलने की आवाज रात में आई थी, वंहा फिर पहंंुचे। उन्होने झाड़ियों में तलाश की तो हिरण के अवशेष मिल गये। सूचना पर रेंजर बाप घेवर लाल भील, वन रक्षक पप्पुराम व बाप पुलिस मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि शिकारी हिरण का मांस लेकर रात में ही फरार हो गए थे। घटना स्थल पर हिरण की खाल व अन्य अवशेष तथा खून बिखरा हुआ था। आसपास मोटरसाइकिल के टायरों के चिन्ह मिले। रेंजर ने बताया कि घटना के पास बसी बावरियों की एक दर्जन ढाणियों दबिशे दी, लेकिन शिकारी का पता नहीं चल पाया। वन विभाग शिकारी की तलाश में जुटा हुआ है।