Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विकेंड लॉकडाउन : 6 बजते ही बाजार में पसरा सन्नाटा

बाप न्यूज |  प्रदेश सहित जिले में बढ़ता कोरोना मरीजो का ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है। कोराेना के बढते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार...



बाप न्यूज | प्रदेश सहित जिले में बढ़ता कोरोना मरीजो का ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है। कोराेना के बढते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार शाम 6 से साेमवार सुबह 5 बजे तक विकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। बाप कस्बे में भी शाम 6 बजते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों ने 5 बजे के बाद से ही अपनी दुकाने बंद करनी शुरू कर दी थी। बाजार बंद होता देख ग्रामीण भी घरों को लौटना शुरू हो गए थे। अब शनिवार व रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़ शेष सब कुछ बंद रहेगा।

राज्य सरकार ने अभी विकेंड लॉकडाउन ही लगाया है, बावजूद इसके पान मशाला, गुटखा व बीड़ी में काला बाजारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही तंबाकु उत्पाद का स्टॉक कम बता दुकानदारो ने भाव डेढ़ से दोगुना बढ़ा दिये। कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण आम ग्राहक को लूटा जा रहा है। ग्रामीणें ने बताया कि दुकानदारों को लगता है कि लाॅकडाउन लगेगा साथ ही तंबाकू उत्पाद बिक्री पर रोक लगेगी। इसलिए अब वे कम स्टॉक बताकर मन माने दाम वसूलने में लग गये है। सबसे पहले गत साल लगे लाॅक डाउन में भी तंबाकू उत्पाद में जमकर कालाबाजारी हुई थी।