Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महेश व्यास का बाप में शनिवार को होगा नागरिक अभिनंन्दन

बाप न्यूज़ | बाप में मुंसिफ कोर्ट खुलवाने पर ग्रामीणों द्वारा शनिवार को कांग्रेस नेता महेस व्यास का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।  बार एसोसिएशन...

बाप न्यूज़ | बाप में मुंसिफ कोर्ट खुलवाने पर ग्रामीणों द्वारा शनिवार को कांग्रेस नेता महेस व्यास का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। 
बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, नागरिक सेवा सामिति के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में शनिवार को शाम 5 बजे कार्यक्रम होगा। कमेटी सदस्य पहाड़सिंह रावरा ने बताया कि बाप में मुसिंफ कोर्ट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से महेश व्यास कई बार मिले, तब जाकर यह सफलता मिली। उन्होंने बताया व्यास बाप उपखंड पर बड़े अधिकारियों के पद सृजित करने कि माग भी कर चुके है। जिसमे अधिशाषी अभियंता बिजली व जल शामिल है। 
नागरिक अभिनंदन को लेकर शुक्रवार को मनोज पुरोहित, राजा जोशी, नंद किशोर तंवर, पुखराज पालीवाल, एडवोकेट मदन सिंह भाटी, अशोक पालीवाल, हबीब मेहर ने व्यापारियों, पूर्व सरपंचों तथा वर्तमान सरपंचों से संपर्क किया।