Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कानूनों की जानकारी का होना निहायत जरूरी : ललीता

Bap News :  उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणेरी के राजस्व गांव जंभशक्ति नगर में गुरुवार को समता सैनिक दल तहसील शाखा बाप की बैठक कोरो इंडिया...


Bap News :  उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणेरी के राजस्व गांव जंभशक्ति नगर में गुरुवार को समता सैनिक दल तहसील शाखा बाप की बैठक कोरो इंडिया मुंबई संस्थान की संभागीय समन्वयक ललीता पंवार की उपस्थिति में हुई। 

बैठक में समन्यवक पंवार ने कहा की कार्यपालिका एवं न्यायपालिका की न्यायिक व्यवस्था में न्याय सबको समान मिलता है। परंतु जानकारी के आभाव में न्याय समय पर नही मिल पाता। समय पर नही मिला न्याय अन्याय की श्रणी में ही आता है। समय पर न्याय प्राप्त करने के लिए युवाओं और महिलाओं में सामान्य कानूनी वैचारिक समझ का होना जरूरी है। जो न्याय प्राप्ति के लिए बहुत जरूरी है। बैठक में नवनियुक्त राणेरी सरपंच केशराराम मेघवाल को डाँ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट करके सम्मान किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष गणपत भाट, अचलाराम बारूपाल, हजारीराम बारूपाल, ओमाराम बारूपाल, हीरालाल गहलोत सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।