Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पटवारियों ने अतिरिक्त पटवार मंडल के कार्य का बहिष्कार कर जमा करवाया रिकॉर्ड

Bap News :  पटवारियों ने अपने ग्रेड एल-10 किये जाने  की मांग को प्रदेशभर में शुक्रवार को अतिरिक्त पटवार मंडल के कार्य का बहिष्कार कर रिकॉर्ड...

Bap News :  पटवारियों ने अपने ग्रेड एल-10 किये जाने  की मांग को प्रदेशभर में शुक्रवार को अतिरिक्त पटवार मंडल के कार्य का बहिष्कार कर रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा करवा दिया है। इसी क्रम में बाप में भी पटवारियों ने अतिरिक्त पटवार मंडल के कार्य का बहिष्कार कर रिकॉर्ड बाप तहसील कार्यालय में जमा करवा दिया। 

पटवार संघ केजिला उपाध्यक्ष व उपशाखा अध्यक्ष डाल सिंह गोठवाल ने बताया कि प्रदेश भर में संपूर्ण पटवारियों द्वारा एक वर्ष से भी अधिक समय से पटवार हक यात्रा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है। लेकिन सरकार द्वारा उक्त आंदोलन की अनदेखी की हुई है। पटवारी ग्रेड पे एल-10 करने, पटवारियों के पद को तकनीकी पद घोषित करने,  पटवार मंडल का ग्राम पंचायत आधार पर पटवार मंडल पुनर्गठन करवाने की मांगे प्रमुख है। 

गोठवाल ने बताया कि अभी एक पटवार मंडल में 3 से 4 ग्राम पंचायतें हैं। बाप तहसील में पटवारियों द्वारा अतिरिक्त पटवार मंडल का बहिष्कार कर रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा करवा दिया है। 

इनमे शेखासर, देदासरी, टेकरा, बाप, सुरपुरा, लूणा, चाखु, बुंगड़ी, चाम्पासर, केलनसर पटवार मंडल के किसानों का कार्य रुक जाएगा। अतिरिक्त पटवार मंडल कार्य का बहिष्कार करने वाले पटवारियों में भोमराज, मोहनलाल,  भूराराम, अवधेश, दिनेश, अशोक, विवेक व सोहन राम शामिल है।