Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारतीय किसान संघ : पहले दिन सत्रह हजार पांच सौ सदस्य बनाए

Bap News :  भारतीय किसान संघ का शुक्रवार को बाप क्षेत्र में जिला अध्यक्ष नरेश व्यास की अध्यक्षता में बैठकों का दौर चला। इन बैठकों में किसानो...

Bap News :  भारतीय किसान संघ का शुक्रवार को बाप क्षेत्र में जिला अध्यक्ष नरेश व्यास की अध्यक्षता में बैठकों का दौर चला। इन बैठकों में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ नए सदस्य बनाए गए। तहसील अध्यक्ष हनुमान अमराणी ने बताया कि संघ की शुक्रवार को धोलियां, सिहड़ा, खेतूसर, जैतेरी में बैठकें हुई।


अमराणी ने बताया कि धोलियां व सिहड़ा में एक ही दिन में 17500 सदस्य बनाए गये। सिहड़ा, धोलियां, खेतूसर व जैतेरी में ग्राम इकाइ का गठन किया गया। इस दौरान किसानों ने बिजली समस्या को हरेक बैठक में प्रमुखता से रखी। जिला अध्यक्ष व्यास ने कहा कि इस संबध में डिस्कॉम एक्सइएन से बात कर वॉल्टेज में सुधार करवाया जएगा। नखतसिंह भाटी के सिहड़ा, जेठूसिंह मालदेव को धोलिया, भाेमसिंह भाटी को खेतूसर, रूगनाथ सिंह भाटी को जैतेरी ग्राम इकाइ अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष हनुमान अमराणी, रामसिंह, रतनसिंह, खेतमल शर्मा, मनीष मांझू आदि साथ थे।